Tuesday, December 1, 2020

9 best Bollywood Low budget Movies जो Hit रही

Low Budget Bollywood Movies - स्वागत है आपका Anicow.com पर| अक्सर ऐसी धारणा रहती है कि जिन मूवी को बनाने के लिए ज्यादा बजट लगाया जाता है वो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती है| लेकिन ये गलत धारणा है!

वैसे Bajirao Mastani, Padmaavat, Raamleela, जैसी हाई बजट मूवी हिट तो रही है लेकिन पूरी तरह से इस बात को कहना कि हमेशा से हाई बजट मूवी ही हिट रहती है, ये शायद गलत रहेगा|

हमारे पास कुछ ऐसे ही हाई बजट मूवी के उदहारण भी है जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर पायी है जैसे Thugs of Hindostan, Samrat Prithviraj, 83, Mohenjodaro, Zero, Ra.one, Kalank, Veer, इत्यादि|

वही दूसरी तरफ कुछ ऐसी कम बजट वाली मूवी भी है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है| आज के इस लेख में मैं इन्ही low budget hit bollywood movies के बारे में आपको बताने वाला हूँ जो बॉक्स ऑफिस में हिट रही है| तो चलिए शुरू करते है|

Bollywood low budget movies जो box office पर हिट रही

Andhadhun, 2018

अंधाधुन साल 2018 में रिलीज़ हुई थी| इस मूवी ने बॉलीवुड में काफी नाम बटोरे| इस मूवी के मुख्य किरदार में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे नज़र आए थे| इस मूवी का बजट 32 crore था और बॉक्स ऑफिस से इसने लगभग 456 crore का बिज़नेस किया|

मूवी की कहानी काफी पसंद की गयी जिसमे आयुष्मान एक blind Pianist की भूमिका निभा रहे है जो आगे चलकर इस मूवी में एक murder conspiracy में फंस जाते है| ये मूवी एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जो काफी हिट रही| अगर आप कुछ हटके मूवी देखना पसंद करते है तो ये मूवी आपको काफी पसंद आने वाली है|

अंधाधुन मूवी से इतना तो साफ़ हो गया है की मूवी में dance, romance, star cast उतना matter नहीं करता जितना की एक अच्छी स्टोरी matter करती है| इस मूवी ने कई अवार्ड अपने नाम किए जिनमें Filmfare Award, National Film Award, Zee Cine Award, Screen Award, प्रमुख थे|

Bollywood Low budget movies

The Lunchbox, 2013 (Bollywood Low budget movies)

2013 की ये मूवी एक अनोखी और अलग ही लव स्टोरी बयां करती है| मूवी की कहानी एक lunchbox के गलत address पर पहुँचने से शुरू होती है| मूवी में निम्रत कौर एक शादी शुदा महिला है जो अपने पति को lunch भेजती है, लेकिन वो इर्र्फान खान के पास गलती से पहुँच जाता है|

फिर आगे कहानी में दोनों एक दूसरे को letter भेजने लगते है और फिर उनकी लव स्टोरी love letters से शुरू हो जाती है| इस मूवी की story line काफी तगड़ी है जिसने बहुत से अवार्ड अपने नाम किए|

मूवी के मुख्य किरदार में इर्र्फान खान, निम्रत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी है| मूवी का बजट 22 crore था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस से 100 crore का बिज़नेस किया| मूवी को विदेश में भी काफी पसंद किया गया|

Vicky donor, 2012

ये मूवी भी low budget bollywood movies में से एक है| ये मूवी अपने दिनों में सबसे ज्यादा पॉपुलर रही और इसके दो सबसे बड़े कारण थे, एक मूवी का नाम और दूसरा मूवी की कहानी| मूवी में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम के किरदार को काफी पसंद भी किया गया|

इस मूवी का बजट सिर्फ 5 crore था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 70 crore का बिज़नेस किया| मूवी की कहानी sperm donate को लेकर है जो सबसे अलग है और इसी वजह काफी चली भी!

Stree, 2018

2018 में release हुई इस comedy horror मूवी ने भी काफी धूम मचाया| मूवी के lead role में थे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर| मूवी का बजट 20 crore था लेकिन मूवी की स्टोरी और राजकुमार राव के acting के बदौलत ये मूवी 100 crore के club में पहुंची|

A Wednesday, 2008

2008 में रिलीज़ हुई ये मूवी एक थ्रिलर क्राइम मूवी थी जिसके निर्देशक थे नीरज पाण्डे| इस मूवी को कई अवार्ड मिल चुके है जिनमें Indira Gandhi Award, 56th National Film Award प्रमुख है| मूवी के मुख्य किरदार में थे नसीरुद्दीन साहा, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल|

मूवी की story line को काफी पसंद किया गया| पुरे मूवी में लोगो ने सस्पेंस और थ्रिल को काफी enjoy किया| इस मूवी का बजट सिर्फ 5 crore था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 35 crore का बिज़नेस किया|

Low budget hindi movies

Queen, 2013 (Low budget hindi movies)

Bollywood Queen कहीं जाने वाली Kangana Ranaut की ये एक solo movie थी| इस मूवी में कंगना के एक्टिंग को काफी सराहा गया और उन्हें इसके लिए national award भी मिला| मूवी का बजट 20 crore था और भारत में इस मूवी ने लगभग 100 crore का बिज़नेस किया और मूवी हिट रही|

मूवी की स्टोरी काफी अलग थी जिसे लोगो ने काफी पसंद किया| इस मूवी से साफ़ पता चलता है की एक successful मूवी में high budget नहीं बल्कि एक अच्छी storyline और acting मायने रखती है|

Dream girl, 2019 (Low budget bollywood movies)

2019 की ये comedy movie box office पर काफी अच्छी चली| मूवी का budget 35 crore का था और मूवी ने box office से लगभग 200 crore का बिज़नेस किया| इस मूवी के lead role में आयुष्मान खुराना नज़र आए थे|

मूवी की स्टोरी काफी अलग है जिसमे आयुष्मान को एक ऐसी नौकरी मिलती है जिसमे वो call center में बैठकर लड़कियों की आवाज़ में अपने clients को फ़ोन करते है| इसी को लेकर मूवी में कई और दिलचस्प मोड़ है जिसे लोगो ने काफी पसंद किया|

Bollywood low budget movies

Hindi medium, 2017

ये एक complete family entertainment film रहीं जो audience द्वारा काफी पसंद की गई| मूवी साल 2017 में निकली थी जिसका part 2 भी निकल चूका है| मूवी के मुख्य किरदार में इर्र्फान खान नज़र आए थे| फिल्म की कहानी एक married couple की है जो अपने बच्ची को english medium school में admission कराने के लिए गरीब होने का नाटक करते है|

इस मूवी को सिर्फ 14 crore के बजट पर बनाया गया था और इस मूवी ने box office से लगभग 100 crore का बिज़नेस किया| मूवी का part 2 भी काफी अच्छा चला|

Kahaani, 2012 (Bollywood low budget movies)

इस मूवी के मुख्य किरदार में विदया बालन रही है जिसकी स्टोरी और एक्टिंग को लोगो ने काफी पसंद किया| मूवी के डायरेक्टर सुजॉय घोष रहे है| ये मूवी एक mystery thriller movie थी जिसे सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया| इस मूवी का बजट 8 crore था और मूवी ने box office में 104 crore का बिज़नेस किया|

Best prank Youtube channels

No comments:

Post a Comment