Best free Antivirus for Android - स्वागत है आपका ListHindi.com पर| आज हम आपको बताने वाले है best antivirus apps for android. आज android phone हमारे रोज़ की ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चूका है| हम अपने android phone से आज हर एक चीज़ करते है जैसे गेम खेलना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, शॉपिंग करना, बैंक से पैसे ट्रांसफर करना, इत्यादि|
ऐसे में हम अपने सारे personal details अपने android phone में डालते भी है| ऐसे में हमे सावधानी भी बरतनी जरुरी हो जाती है क्योकि कभी भी आपके personal details कोई भी चोरी कर सकता है, और फिर आपके personal details के जरिये कोई भी आपके बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है, आपके फ़ोन को hack कर सकता है, आपके personal photo/video media files का गलत प्रयोग भी कर सकता है|
ऐसे में कई security apps या android antivirus apps है जो आपके फ़ोन को regular scan करते रहते है ताकि कोई unwanted virus, trojan, malware, या कोई bug आपके फ़ोन को access ना कर सके| आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही best free antivirus for android बताने वाले है जिनके प्रयोग से आप अपने फ़ोन को virus free रख सकते है और unwanted attack से भी बचा सकते है| तो चलिए शुरू करते है|
Best free antivirus for android phone
Avast antivirus (Best free antivirus for android)
ये एक काफी popular android mobile Antivirus app है जो आपके android phone को complete secure करता है| सबसे ख़ास बात है की इसके major features एकदम free है जिसमे anti virus scan, malware protection, phishing attack protection, infected website protection जैसे features मौजूद है|
इस antivirus app को अब तक 100 millions बार install किया जा चूका है| Antivirus के साथ साथ ये और भी कई काम आता है जैसे-
✔ Antivirus Engine
✔ App Lock
✔ Anti-Theft
✔ Photo Vault
✔ RAM Boost
✔ Junk Cleaner
✔ Web Shield
✔ App Insights
✔ Virus Cleaner
✔ Wi-Fi Speed Test
✔ VPN (virtual private network)
✔ Power Save
✔ Privacy Permissions
✔ Wi-Fi Security
Avira antivirus and cleaner (Best free antivirus for android)
ये एक virus scanner और virus remover app है| ये आपके फ़ोन के spyware, malware और virus को scan करके remove करता है| अगर आपका फ़ोन चोरी हो जाता है तो ये phone locate करके track भी करता है|
ये एक privacy advisor का काम भी करता है मतलब ये आपको बताएगा की किस किस app में आपको sensitive रहना है और privacy रखना है| ये identity protection भी करता है मतलब ये आपको बताएगा की आपका email किसी ओर जगह से leak तो नहीं हो रहा| इस android antivirus app को अब तक 10 millions से भी ज्यादा बार install किया जा चूका है|
Kaspersky mobile antivirus (Best antivirus for android smartphones)
ये antivirus app आपको online attackers से बचाता है जो आपके फ़ोन को hack करने की कोशिश करते है| ये automatic virus clean करता है और malware को block करता है| इसमें anti theft protection भी मौजूद है जो चोरी हो जाने का बाद भी आपके personal data को flash होने से बचाता है|
ये app lock का काम भी करता है जो आपके personal msg, photos, apps को lock करता है| इस app को अब तक 50 millions से ज्यादा बार install किया जा चूका है|
AVG antivirus (Best free antivirus app for android)
ये भी एक free mobile antivirus app है जो harmful virus और malware scan करता है और फ़ोन को secure रखता है| जिन apps की जरुरत हमे हमेशा नहीं रहती उसे ये detect करता है, जो हमेशा background में चलते रहते है| इन background में चलने वाले apps को बंद करके फ़ोन की battery को save किया जा सकता है, और इस से फ़ोन की speed भी boost होती है|
इस application की मदद से आप अपने मोबाइल के sensitive apps को pin, pattern lock या fingerprint lock से save करके भी रख सकते है| मतलब अगर देखा जाए तो ये antivirus app मोबाइल secure करने के साथ साथ कई और features भी देती है| इस app को अब तक 100 millions से ज्यादा बार install किया जा चूका है|
McAfee mobile security (Best antivirus app for android)
ये भी एक काफी popular mobile security app है जिसमे कई features मौजूद है जैसे privacy protection, smart security, spyware protection, McAfee antivirus, WiFi scanner, battery booster, memory booster, storage cleaner.
इसका anti theft mobile security feature आपके फ़ोन के चोरी होने पर आपके फ़ोन को 3 false password attempt के बाद automatic lock कर देता है| इसमें wifi protection भी मौजूद है जो open public wifi में आपके फ़ोन के information और data को safe रखता है| इसके साथ साथ आपके फ़ोन में मौजूद sensitive content को ये app lock करता है|
Norton mobile security
Norton का नाम शायद आपने इस से पहले भी सुना हो| ये एक award winning antivirus software है| ये app भी आपके फ़ोन को malware threats, spyware और virus से बचाता है| यहाँ मौजूद malware scanner आपके फ़ोन को scan करता है और device को slow करने वाले apps को बंद करता है|
इसमें मौजूद call blocking features आपके फ़ोन में unwanted calls को block करता है| इसमें आपको web protection features भी मिलता है जो आपको harmful websites के phishing attacks से बचाता है|
No comments:
Post a Comment