Tuesday, October 6, 2020

8 Best Music apps for Android - सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले Apps

 Best Music apps for Android - स्वागत है आपका RecipeHindi123.com पर| आज जमाना कितना बदल गया है| पहले के ज़माने में गाना सुनने के लिए हमे radio को साथ में लेकर चलना पड़ता था| फिर उसके बाद जमाना आया walkman player और गोल से tiffin box जैसा दिखने वाले mp3 music players का| और आज सब कुछ हमारे smartphone में मौजूद है|

दिन भर में चाहे आपका मूड कैसा भी रहे जैसे romantic mood, sad mood, attitude wala mood, dhamaal wala mood या फिर शराबी वाला मूड; आपके हर एक मूड के लिए हर तरह के गाने आज आपके pocket में उपलब्ध है| सिर्फ फ़ोन को निकालना है, और earphone को कानो में डालना है; और अपनी ही दुनिया में खो जाना है|

हमारे पास हर एक सुविधा तो मौजूद है लेकिन हम confuse तब हो जाते है जब हमे कोई अच्छा music platform नहीं मिलता| इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये है Best Music apps for Android जहाँ आपको हर तरह के गाने मिलेंगे| ये सबसे ज्यादा popular music apps है जिन्हे आप अपने android में install कर सकते है|

Best Music apps for Android

Best Music apps for Android - बजाए हर तरह के गाने आपके Android phone में

Wynk music

ये काफी popular hindi mp3 songs music app है जिसमे आपको हर तरह के गाने मिल जाएंगे जैसे latest bollywood songs, Punjabi Beats, Hip Hop, Pop, EDM, Latin Hits, Romantic, Dance, Sufi, Gazal, K-Pop, Devotional, Party, Classic songs.

इस app में हिंदी के साथ साथ आपको और भी कई भाषाओं के गाने मिलेंगे जैसे Gujarati, Rajasthani, Punjabi, Telugu, Bengali, Assamese, Tamil, Bhojpuri, Haryanvi, Malayalam, Marathi, Oriya, Kannada.

इस app में आपको कई तरह के गानो के playlists मिलेंगे| आप my station में अपने गानो को collect करके भी रख सकते है| 6 millions से भी ज्यादा गाने आप यहाँ search कर सकते है| इस app को अब तक 100 millions बार download किया जा चूका है|

Gaana

ये एक Indian music app है जहाँ आपको hindi songs, regional songs, bollywood songs, radio, video songs, hollywood songs, इत्यादि सुनने को मिलेंगे| ये कई भाषाओं में उपलब्ध है| यहाँ आपको नए बॉलीवुड गानो से लेकर old classic songs, romantic songs, sad songs सुनने को मिलेंगे|

इनके database में 45 millions से ज्यादा mp3 songs मौजूद है| जो आज भी radio fm के दीवाने है उनके लिए ये music app काफी ख़ास है| यहाँ आपको 30 से भी ज्यादा Radio mirchi stations मिलेंगे| HD quality music के साथ आप offline mode पर भी गाना सुन सकते हो| इस app को अब तक 100 millions से ज्यादा बार install किया जा चूका है|

Spotify

Screenshot Image

ये भी एक काफी popular music app है जो दुनियाभर में पसंद की जाती है| इस app को अब तक 500 millions से ज्यादा बार install किया जा चूका है| यहाँ आप नए गाने, podcasts, album songs सुन सकते है|

आप popular artists, song genre के हिसाब से भी गानो को चुन सकते है| यहाँ आप अपने खुद का playlist बनाकर उसे दुसरो के साथ share भी कर सकते है|

Jio saavn

इस music app के बारे में शायद आप जानते होंगे| इस app को India में काफी पसंद किया जाता है| यहाँ आपको हर तरह के गाने, album songs, podcasts, radio stations मिल जायेंगे| इसके साथ साथ आपको यहाँ bollywood latest गाने, regional गाने, punjabi songs, bhojpuri songs, assamese songs, bengali songs, जैसे कई अलग अलग भाषाओं के गानो का collection मिल जायेगा| इस app को भी 100 millions से ज्यादा बार install किया जा चूका है|

Hungama music

ये एक Indian music app है जिसमे आपको बॉलीवुड गाने, album songs, online radio, instrumental musics, DJ remix, bhajan, international songs, इत्यादि सुनने को मिलेंगे| यहाँ आप पुराने singers के melody गाने भी सुन पाएंगे जैसे Lata Mangeshkar, Asha Bhosle, Kishore Kumar, Manna Dey, Mukesh, Mohammed Rafi, R.D. Burman.

Sound cloud

इस music app को Germany में develop किया गया है जिसे अब तक 100 millions बार install किया गया है| ये music app होने के साथ साथ एक podcast player भी है| अगर आप international songs के शौक़ीन है तो आप इस music app को install कर सकते है| यहाँ आपको 20 millions से भी ज्यादा अलग अलग famous artists के गाने सुनने को मिलेंगे|

Youtube music

Screenshot Image

बहुत कम लोग इस music app के बारे में जानते है| अगर आप इसे youtube video app समझ रहे है तो आप गलत है| बल्कि ये एक music app है जिसे आप google playstore से download कर सकते है| इसमें कई music features दिए गए है और इसका interface भी एक music player जैसा दिया गया है| इस music app में आपको हर तरह के गाने मिलेंगे| आपको बस गाने का नाम इस app में search करना है|

Google play music

ये पूरी तरह से एक google product है जहाँ आपको गानों का सबसे बड़ा database मिलेगा| इस app को अब तक 5 Billions बार install किया गया है| यहाँ आपको हर देश के गाने, podcasts, artist songs, album songs सुनने को मिल जाएंगे|

7 Best Selfie Apps – सबसे ज्यादा popular और प्रयोग किये जाने वाले Apps

No comments:

Post a Comment